राजा साहब एक कुशल राजनीतिज्ञ, अच्छे शिक्षविद थे

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में स्व0 राजा यावदेन्द्र दत्त दुबे की 19वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने राजा साहब के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उनके प्रतिमा पर श्ऱद्धासुमन अर्पित किया। प्राध्यापक डाॅ0 रजनीकांत द्विवेदी, डाॅ0 गंगाधर शुक्ला, डाॅ0 मृत्युन्जय मिश्रा ने सस्वर शांति पाठ किया।
    श्रद्धांजलि संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने कहाकि स्व0 राजा साहब एक कुशल राजनीतिज्ञ, अच्छे शिक्षविद थे। वे बहुमुुखी प्रतिभा के धनी थे। राजा साहब मानवतावादी दृष्टिकोण से युक्त थे। आप धर्म, अध्यात्म, साहित्य व विश्व राजनीति में अच्छी पकड़ रखते थे। स्व0 राजा साहब का व्यक्त्तिव विराट था। डाॅ0 त्रिपाठी ने कहाकि महाविद्यालय को उचाईयों तक पहुचाना ही राजा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
    प्राध्यापक डाॅ0 अवधेश द्विवेदी ने कहाकि राजा साहब जनपद के गौरव थे, कुशल राजनेता अच्छे प्रशासक और व्यक्त्तिव के धनी महापुरूष थे। शिक्षा के प्रति बेहद लगाव था। वे जनपद से कई बार विधानसभा के सदस्य और एक बार लोकसभा के सदस्य रहे। महाविद्यालय का चहुमुखी विकास ही राजा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी।
    शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ0 मयानन्द उपाध्याय ने कहाकि राजा साहब को याद करते हुए कहाकि आप समय पालन के प्रति समर्पित थे। आप स्वाध्यायी विद्या अनुरागी, और जनता के हितैषी थे। आप सर्वगुण सम्पन्न और सच्चे महापुरूष थे। आज भी राजा साहब का नाम लोग बड़े सम्मान के साथ लेते है।
    अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ0 आर0पी0 ओझा ने अपनी स्वरचित कविता “हिन्द के सिराजे हिन्द नाम के रियासत में नृपति एक से एक महान थे, 11वें राजा नरेश आप परम प्रसिद्ध गुण गण निधान थे” के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि दी।
डाॅ0 विजय बहादुर यादव, डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी, डाॅ0 मनोज वत्स, डाॅ0 ओमप्रकाश दुबे, डाॅ0 मनोज कुमार तिवारी, डाॅ0 राजेश तिवारी, डाॅ0 श्यामसुन्दर उपाध्याय, डाॅ0 आशीष शुक्ला, श्री अखिलेश गौतम, डा0 सुधाकर शुक्ला, डाॅ0 नीशिथ सिंह, डाॅ0 चन्द्राम्बुल कश्यप, डाॅ0 अतुल श्रीवास्तव, डाॅ0 अजय मिश्रा, डाॅ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डाॅ0 अनामिका सिंह, डाॅ0 सुनीता गुप्ता, डाॅ0 उर्मिला सिंह, डाॅ0 रागिनी राय, डाॅ0 नीता ंिसहं,, डाॅ0 गुन्जन मिश्रा रामफेर यादव,, सुधाकर मौर्य, संजय सिंह, ओमप्रकाश, स्वयं यादव, सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
संगोष्ठी का संचालन डाॅ0 आर0पी0 ओझा ने किया।

Related

news 3053606432008214022

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item