रामकेवट संवाद सुनकर दर्शक हुए भाव-विभोर

जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक के अंतर्गत गोपीपुर गांव में 172 वर्ष से हो रही ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति के तत्वावधान में गुरुवार की रात की रामलीला में रामकेवट संवाद, सीता हरण लीला का भाव पूर्ण मंचन हुआ।गुरुवार रात की रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डेण्टल सर्जन डॉ गौरव प्रकाश मौर्य ने फीता काटकर व विशिष्ट अतिथि लियो क्लब के अध्यक राज केसरी,भारत विकास परिषद के विक्रम गुप्त  ने राम, लक्ष्मण, सीता की आरती उतार कर किया।
इस मौके पर डा.गौरव ने कहा कि राम के आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने अंदर समाहित करना चाहिए और सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
रामलीला मंचन में रामकेवट संवाद में ‘मांगी नाव न केवट आना कहहूं तुम्हार मरम न हम जाना’ संवाद सुनकर पंडाल में श्रोता भावुक हो उठे। केवट भगवान राम के वन जाते समय प्रभु राम से यह बात कहता था। राजा दशरथ ने कैकेयी के चारों वचनों को पूरा करने के लिए राम वन गमन को विवश हो जाते हैं। तब राम से खुद वन गमन का प्रस्ताव मान लेते हैं। महाराज दशरथ को समझाते हैं और सीता व लक्ष्मण के साथ स्वयं मंत्री सुमंत के साथ प्रस्थान कर जाते हैं। अयोध्या की सीमा से सुमंत को वापस कर देते हैं और उसके बाद खुद वहीं से पैदल चलकर नदी के पास पहुंचते हैं। नदी पार करने के लिए केवट को बुलाया। केवट आने पर प्रभू राम को पहचान जाता है और नदी पार कराने से मना कर देता है। प्रभू राम कारण पूछते हैं तो केवट कहता है कि आपको बैठाने से मेरा नौका औरत बन जायेगी तो मैं क्या करूंगा इसलिए आपके पांव को पखारने के बाद ही बैठा सकता हूं। फिर प्रभु राम के सहमत से वह उनके पांव को पखार कर नौका में बैठाकर नदी पार कराया। यह मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो गये। दर्शकों ने जय श्री राम के नारे लगाये जिससे पूरा पण्डाल भक्तिमय हो गया। दूसरे दृश्य में रावण द्वारा सीता का हरण मंचन हुआ और उसी दौरान मां सीता को बचाने के लिए जटायूं और रावण का युद्ध हुआ जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।  रामलीला का संचालन कामरेड जय प्रकाश सिंह व अमित सिंह जुगनू ने किया।
इस मौके पर प्रबंधक रविन्द्र बहादुर सिंह पप्पू, डायरेक्टर जयनाथ सिंह, उप डायरेक्टर सूर्यभान सिंह लुटूर, संतोष सिंह दद्दा, अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष सत्य पाल सिंह सत्तू, महामंत्री शिव शंकर सिंह बचानू, हरिकेश सिंह, पप्पू महाजन, संजू गुप्ता,हीरा गुप्ता, अनिल सिंह, टोनू सिंहल, छोटेलाल सिंह मास्टर, रजनीश चौबे, अखिलेंदर सिंह, अनुज सिंह, भीम यादव, शैलेश यादव,हीरालाल गुप्ता, प्रधान बाके लाल सरोज,अरविंदर सिंहमीडिया प्रभारी प्रभाकर सिंह योगी व वन्देश सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

news 5566695999301060550

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item