प्रभाकर मौर्य बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नौपेड़वा के गोरियापुर गांव निवासी प्रभाकर मौर्य को सपा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन के बाद प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सिंगरामऊ में जितेंद्र मौर्य के नेतृत्व में अनिल सरोज, धर्मेंद्र मौर्य, अरूण यादव, राजू मौर्य, उदय मौर्य, राजकुमार मौर्य ने स्वागत करते हुए बधाई दी। नौपेड़वा में दिनेश मौर्य व नीरज मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा पर सर्वेश सिंह व भानू मौर्य के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं ओलन्दगंज में लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर सपा के प्रदेश सचिव राजन यादव, समर बहादुर यादव, चन्द्रशेखर निषाद बबलू, गुड्डू सोनकर, शेखर यादव, संघर्ष यादव, अवनीश यादव, प्रदीप यादव, राहुल यादव, अजय यादव, अंकुश, अभय, विवेक, सनी मौर्य, रमेश मौर्य, ऋषि यादव, डा. अमित यादव, सैफ, टिंकू मौर्य, आकाश, उमेश प्रसाद, लकी आदि उपस्थित रहे।

Related

news 3895065460307759848

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item