भेलहिया दरगाह की जमीन पर अवैध कब्जा
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_546.html
जौनपुर। जिले में राजस्व कर्मियों की धन उगाही के कारण ग्राम समाज की सुरक्षित जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है और उसे खाली कराने में हीलाहवाली की जा रही है। इससे अवैध कब्जा धारकों का हौसला बढ़ता जा रहा है। करंजा कला ब्लाक के गिरधर पुर ग्राम सभा में मेले के लिए सुरक्षित जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और राजस्व विभाग उस पर लीपापोती और खानापूर्ति कर रहा है। बताते है कि करंजा कला ब्लाक के ग्राम गिरधरपुर मे प्रत्येक वर्ष दीपावली से चार दिन तक भेलहिया दरगाह का विशाल मेला लगता है और इसमें हजारों लोग जहां अन्य प्रदेश व जिले से भाग लेते है, अनेक दमा के मरीज भेला पीने के लिए भी आते हैं । लगभग 10 वर्षों से मेले की जमीन की लगभग 18 एकड़ जमीन पर कतिपय लोगों ने कब्जा कर अवैध रूप से मकान बनवा कर रहने लगे है। इसकी वजह से मेलार्थियों को भीषण असुविधा हो रही है । जगह कम होने से अराजकता की स्थिति फैलती है और अराजक तत्व उसका लाभ उठाते है। मेले में कई हजार लोगों का आवागमन होता है तथा पूरा क्षेत्र भारी भीड़ से भर जाता है। इसको देखते हुए प्रशासन ने मेले की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ 15 सी की कार्रवाई कर दिया और उसे ठंडेबस्ते में डाल दिया है। अब स्थिति यह है कि दीपावली करीब आ रही है और मेला कैसे लगेगा, भीड़ होने पर भारी असुविधा और अफरातफरी मचना स्वाभिविक है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मेले की जमीन पर अवैध कब्जा टीम बनाकर हटवाया जाय जिससे कई राज्यों और जनपदों से आने वाले मेलार्थियों को पेरशानी का सामाना न करना पड़े। ज्ञात हो कि सुप्रीप कोर्ट का आदेश है कि ग्राम सभा की जमीनों, चरागाह, भीटा आदि की जमीनों पर अवैध कब्जा हटवाया जाय जिला प्रशासन ने टीम बनाकर तमाम इस प्रकार की जमीनों को खाली कराया है लेकिन अब भी अनेक स्थानों पर लोगों का अवैध कब्जा नहीं हट सका है इसमेें राजस्व कर्मिया की महत्वपूर्ण भूमिमका है वे कार्यवाही न करने के नाम पर सम्बन्धित अवैध कब्जा धारकों से मोटी रकम वसूल कर कार्यवाही करने में हीला हवाली करते है।

