अघोराचार्य बाबा कीनाराम एवं शोध सेवा संस्थान की यात्रा पहुंची जौनपुर
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_840.html
जौनपुर।
अघोराचार्य बाबा कीनाराम एवं शोध सेवा संस्थान के श्री सर्वेश्वरी समूह
कैम्प कार्यालय क्रीं कूण्ड स्थल से मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गयी।
परमपूज्य पीठाधीश्वर बाबा के आदेशानुसार निकली यात्रा रेनूकूट से प्रारम्भ
होकर बुधवार को जौनपुर पहुंची। सोनभद्र के बाद वाराणसी के बाबतपुर से निकली
यात्रा जनपद के मड़ियाहूं, मछलीशहर, तेजी बाजार, नेवादा होते हुये बदलापुर
के बलुआही में स्थित शाखा पर पहुंची। इस मौके पर शाखा प्रभारी ने बताया कि
यात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम के बाद अमेठी जायेंगे जहां विश्राम
करने के बाद आगे के लिये रवाना हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा का
उद्देश्य बाबा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में शामिल लोग
बाबा के विचारों को जन-जन में प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिये दृढ़
संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता, नशाखोरी,
दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या का सम्पूर्ण निस्तारण हेतु यात्रा प्रारम्भ की गयी
है। इस अवसर पर दिवाकर मिश्रा, दिनेश मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र सहित
तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में ग्राम प्रधान रवि प्रकाश सिंह ने समस्त
आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

