विदेश में जादू बिखेरकर जौनपुर लौटी पारूल नन्दा का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। थाईलैण्ड में अपने आवाज का जादू बिखेर कर वापस जौनपुर लौटी जिले की बेटी पारूल नन्दा का परिजनों सहित तमाम लोंगों ने जोरदार स्वागत किया। जनपद की इस बिटिया की उपलब्धि पर माता-पिता फुले नहीं समा रहे जो स्वयं स्वागत करने रेलवे स्टेशन पहुंच गये। इस मौके पर पारूल नन्दा ने बताया कि विदेश में जौनपुर का नाम रोशन करने का मौका मिला। लोंगों का बहुत प्यार मिला। वहां के लोगों के साथ भारतीय लोगों को अपनी माटी की खुशबू पाकर अद्भुत खुशी लोगों में दिखी। विदेश से जौनपुर लौटी देवी गीत गायिका पारूल नन्दा का स्वागत करने वालों में रमेश श्रीवास्तव, श्रीमाली समाज के अध्यक्ष छोटे श्रीमाली, बलराम निषाद, समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, कोमल, राहुल चन्द्र, पप्पू माली सहित तमाम लोग प्रमुख रहे।


Related

news 2070688658745899297

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item