समाजवादी शिक्षक सभा के विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत
https://www.shirazehind.com/2018/11/blog-post_132.html
जौनपुर।
समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. ईश्वर लाल
यादव की अध्यक्षता में हुई जहां सभी विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा की गयी।
डा. यादव के अनुसार देवानन्द पाल मुंगराबादशाहपुर, अमर बहादुर यादव
जफराबाद, रमापति यादव शाहगंज, गणेश मौर्य बदलापुर, रामसेवक यादव मल्हनी,
कान्ती लाल यादव मछलीशहर, नवीन चन्द्र गुप्ता केराकत, सुरेश यादव मड़ियाहूं व
अखिलेन्द्र यादव सदर विस अध्यक्ष मनोनीत किये गये। इस मौके पर सपा
जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने उपस्थित लोगों को सपा के जनम
मुलायम सिंह यादव द्वारा किये गये कार्यों को बताया। साथ ही सपा शिक्षक
सभा के जिलाध्यक्ष डा. यादव ने सभी शिक्षकों को एकजुट होकर सपा को मजबूत
करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव यादवेन्द्र कुमार ने
किया। अन्त में यशवंत राम गौतम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर
पर श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन शाह, डा. शकील अहमद, हौसिला पाल, मो.
शाहिद, मो. आजम खां, अनिल यादव, विकास गुप्ता, हरीश यादव, शिशिर यादव,
अनुराग यादव, परविन्द कुमार, विश्वनाथ निषाद, महेन्द्र प्रताप, नवरत्न,
मनोज पटेल, कौशल यादव, विपिन पटेल, विजयराज मौर्य, रामसिंह यादव, रामजस
पटेल, जय प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।

