नगर विकास राज्यमंत्री के जनपद में भीड़े सभासद और नगर पालिका कर्मचारी, कामकाज ठप, ई ओ की खामोशी आयी संदेह के घेरे में

जौनपुर। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव के विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका के कर्मचारी और सभासद आमने सामने आ गये है। पिछले दस दिनो से कर्मचारी भाजपा के दो सभासदो पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए अपना कामकाज ठप करके धरने पर बैठ गये है उधर सभासदो का एक प्रतिनिधि मण्डल आज जिलाधिकारी से मिलकर एक पत्रक सौपते हुए चेतावनी दिया है कि यादि जल्द से जल्द कर्मचारी काम पर वापस नही लौटे तो हम लोग भूख हड़ताल करने को मजबूर होगे। कर्मचारियों और सभासदो की लड़ाई नगर की अवाम पीस रही है।
मालूम हो कि बीते 15 नवम्बर को जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टेªट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बैठक बुलायी गयी थी। इस बैठक में सभासदो के साथ अशोभनिय व्यवहार करने के चलते सभासदो ने अपनी अपत्ति दर्ज कराया था। उसके बाद पालिका कार्यालय में सभासदो और कर्मचारियों के बीच वाद विवाद हो गया था। इस विवाद को लेकर कर्मचारी अपना कामकाज ठप करके धरने पर बैठ गये है। कर्मचारियों के हड़ताल के चलते नगर का विकास रूक गया है और अपने काम के लिए आने वाली नगर की जनता परेशान है। मजे की बात है कि दस दिनो से कामकाज ठप है अधिशाषी अधिकारी इस विवाद को सुलझाने के लिए कोई पहल करना तो दूर की बात कार्यालय आना छोड़ दिया है। मंगलवार को सभासदो को सूचना मिला कि आज से पानी की सप्लाई भी कर्मचारी बंद करने वाले है। जिस पर सभी सभासद लामबंद होकर डीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौपा। सभसदो ने चेतावनी दिया कि यदि पानी की सप्लाई बंद हुआ तो हम लोग भूख हड़ताल पर बैठ जायेगा।
हैरत की बात यह है कि नगर विधायक गिरीश यादव भाजपा के है वे प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री भी है इसके बाद भी नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों और सभासदो बीच छिड़ी जंग को सुलाझाने का कोई प्रयास नही किया जा रहा है।

Related

news 1708364914137685927

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item