संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा डोर टू डोर चलाये जा रहे विधिक साक्षरता अभियान के तहत महासंघ किरन समिति मछलीशहर पर संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम समन्वयक रजनी सिंह ने महिलाओं को उनसे सम्बन्धित कानून के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही उन्होंने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 से महिलाओं को अवगत कराते हुये कहा कि आज महिलाओं के लिये सरकार संवेदनशील है और उनके लिये प्रभावशाली कानून बना है लेकिन जानकारी की कमी से महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित हैं। सही जानकारी प्राप्त करके महिलाएं अपने सामाजिक व आर्थिक  स्थिति में साकारात्मक सुधार ला सकती है। इस दौरान उन्होंने बाल विवाह, महिला अशिक्षा से होने वाली परेशानियों, लिंगानुपात समानता, बेमेल विवाह, सम्पति पर बेटियों का अधिकार, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निषेध अधिनियम 2013, किशोरियों को गुड टच-बैड टच समेत विभिन्न पहलुओं को विस्तार से बताया। इस अवसर पर सन्नो राय, उषा शर्मा, रेखा मौर्या, सुषमा, सुनीता, गायत्री, बल्ली, शकुंतला, विद्या, चिन्ता, राजकुमारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Related

news 6959505997623447477

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item