हजरत मोहम्मद मुस्तफा के बताये रास्ते पर चलने की जरुरत : अशोक सिंह
https://www.shirazehind.com/2018/11/blog-post_524.html
जौनपुर।
पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ. न सिर्फ मुसलमानों के पैगम्बर
थे बल्कि पूरी मानवता की सेवा कर उन्होंने समाज को एक करने का प्रयास किया
है। आज हमें उन्हें बताये हुए रास्ते पर चलने की जरुरत है। उनसे सीख लेते
हुए समाज के सभी वर्ग के लोग आगे बढ़ रहे है। जिस तरह से उन्होंने पूरी
इंसानियत को जिंदा रखने के लिए काम किया। उसे आगे बढ़ाने की जरुरत है। यह
बातें बुधवार की देर रात सेंट्रल सीरत कमेटी के कंट्रोल रुम में लोगों को
सम्बोधित करते हुए बसपा के वरिष्ठ नेता एवं उद्योगपति अशोक सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब ने अपनी जीवन में न सिर्फ इस्लाम को फैलाया बल्कि इंसानियत का पैगाम देते हुए गरीब बेसहारा मजलूमों की मदद की। आज समाज में जो कुरीतियां फैली है उसे दूर करने के लिए उनके बताये हुए रास्ते पर चलने की जरुरत है। इससे पूर्व सेंट्रल सीरत कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष असलम शेर खान सहित अन्य लोगों ने माल्र्यापण कर उनका स्वागत किया। नगर के चहारसू चौराहे पर अंजुमन के अखाड़ों के करतब दिखाने वाले उस्तादों को अशोक सिंह ने अपने हाथों से सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि उद्योग व्यपार मंडल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दु ने कहा कि हम ऐसे जिले में रहते है जहां सभी धर्म व जाति के लोग मिलकर एक दूसरे का त्योहार मनाते है। आज जिस तरह से इस शहर में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिल रही है वो काबिले तारीफ है। उन्होंने शहर को दुल्हन को सजाने वाली कमेटियों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि पूरी दुनिया में शायद ही ऐसा कोई शहर होगा जहां इतने बड़ी संख्या में पूरी अकीदत के साथ मोहम्मद साहब का जन्मदिवस मना रहे है। इस मौके पर असलम शेर खान, समीर असलम शेखू, जफर मसूद विशाल जी खत्री सै.हसनैन कमर दीपू ,शबी हैदर सदफ़ सभासद,आज़म जैदी,रिजवान हैदर राजा सरवर अहमद राही एडवोकेट, शकील मुमताज़,हाजी वकास अज़ादार हुसैन, श्रीकांत श्रीवास्तव एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे संचालन फैसल हसन तबरेज ने किया