शाहगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 22 मामले निबटे

जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शाहगंज के तहसील सभागार में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पूर्वान्ह 10 से अपरान्ह 2 बजे तक किया गया। इस मौके पर जमीन, रास्ता सम्बन्धी, आवास, राशन कार्ड जैसे विवादों की शिकायतें पड़ी जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में कुल 135 शिकायती पत्र आये जिनमें से मौके पर 22 का निस्तारण किया गया जबकि शेष को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुये निर्देेशित किया गया कि शीघ्र ही निस्तारण करें। इसी प्रकार अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पाण्डेय, अपर आरक्षी अधीक्षक अनिल पाण्डेय, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार अभिषेक राय, प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी सहित तमाम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

news 2608091126783988412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item