दुकान तोड़कर नगदी समेत हजारों का सामान चोरी
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_12.html
जौनपुर।
सरपतहां थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में हौसलाबुलंद चोर दुकान का
दरवाजा तोड़कर नकदी व हजारों रूपये के सामान को पार कर दिये। पीड़ित द्वारा
थाने पर लिखित सूचना दे दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव
निवासी सुरेन्द्र तिवारी की गांव के बाहर ईशापुर-समोधपुर मार्ग पर किराना
की दुकान है। बीती रात वे दुकान बन्द करके घर चले गये। भोर में गांव के ही
नन्द लाल गुप्ता ने देखा कि दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी
जानकारी दुकानदार को दी जिस पर पहुंचे भुक्तभोगी ने देखा कि दुकान के अन्दर
से लगभग 5 हजार नकदी सहित 40 हजार रूपये का सामान गायब थे। पीड़ित ने घटना
की सूचना पुलिस को दी जिस पर उपनिरीक्षक अरूण राय मौके पर पहुंचकर छानबीन
किये।

