युवक को ट्रक ने कुचला , मौके पर मौत
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_160.html
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के निकट रायबरेली - जौनपुर हाइवे पे स्थित यादव ढाबा के निकट साइकिल सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी । बताते है कि थाना क्षेत्र के ग्राम बिरधौलपुर निवासी 20 वर्षीय अर्जुन प्रजापति पुत्र शेषमणि शुक्रवार को शाम किसी कार्यवश सायकिल से सतहरिया आया था वहां से लौटते समय रायबरेली - जौनपुर हाईवे पर स्थित यादव ढाबा ग्राम अहमदपुर कैथौली के निकट प्रतापगढ़ की तरफ से आरही तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक अर्जुन को कुचलती हुई भाग निकली जिससे अर्जुन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी । सूचना मिलते ही सतहरिया चैकी प्रभारी देवेन्द्र दुबे तत्काल मौके पर पहुँचे और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया और दुर्घटना करने वाली ट्रक की जांच कर रहे है । अर्जुन के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
