अधिवक्ता समिति की नई कार्यकरिणी के गठन के लिये चुनाव की कवायद शुरू
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_17.html
मछलीशहर,जौनपुर। स्थानीय
तहसील में अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है ।एल्डर्स
कमेटी का गठन कर नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा की अध्यक्षता में अधिवक्ता भवन में साधारण सभा की बैठक हुई ।अधिवक्ता समिति की कार्यकारिणी का कार्यकाल दिसम्बर माह में समाप्त हो रहा है ।जिसको मद्देनजर रखते हुये नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव कराने के सन्दर्भ में बिचार विमर्श हुआ । जिसमें सर्व सम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता केदार नाथ यादव,राजेन्द्र प्रसाद सिंह,रामजी गुप्ता,जगदम्बा प्रसाद मिश्र,अशोक कुमार श्रीवास्तव को एलर्स कमेटी का सदस्य सर्वसम्मति से चुना गया ।जिसको चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई ।बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 दिसम्बर तक सभी अधिवक्ता निर्धारित शुल्क 20 रूपये जमा कर नवीनीकरण/पंजीकरण कराकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लें । यह भी निर्णय लिया गया कि नवीनीकरण के लिये उ.प्र.बार कौंसिल द्वारा प्रदत्त पहचान पत्र अवश्य लायें ।तहसील में वकालत न करने वालों का नाम मतदाता सूची में नहीं शामिल किया जायेगा ।नवीनीकरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा तदुपरांत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होगी ।बैठक में महामंत्री श्याम सुंदर यादव,सुरेन्द्र मणि शुक्ला,हरिनायक तिवारी,प्रेम चन्द्र विश्वकर्मा,सुरेश प्रताप सिंह,अजय सिंह,राम सूरत पटेल,सरजू प्रसाद विंद सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित थे।