यूपी और केंद्र सरकार महिलाओ के लिए कई योजनाये चला रही है : उषा मौर्या


जौनपुर । सिंह इ0का0 के ठा0 मारकण्डेय सिंह सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें षहरी क्षेत्र की आॅगनवाड़ी कार्यकत्रियाॅ, सहायिका, मुख्य सेविका, विकास खण्ड सिरकोनी, करंजाकला, धर्मापुर, व सदर क्षेत्र की प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिकाएं षहरी एवं सिरकोनी क्षेत्र के इ0का0 की अध्यापिकायें, वि0ख0-सिकरारा, मुफ्तीगंज एवं सिरकोनी की आषा बहुयें एवं महिला चिकित्सालय की स्टाफ नर्स, डाक्टर्स एवं महिला समाख्या की सम्पूर्ण टीम एवं महिला समाख्या से ग्राम की प्रेरक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती उषा मौर्या द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा महिलाओं हेतु तमाम योजनायें संचालित हो रही थीं लेकिन हमारी ग्रामीण महिलाओं को इन योजनाओं की जानकारी एवं पात्रता पता नहीं होने के कारण लाभ प्राप्त नहीं कर पा रही थीं, लेकिन आज आप लोगों के मेहनत का फल है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र की सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी एवं पात्रता जान पाईं हैं, इसके लिये आपलोगों को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूॅ। मैं आप लोगों को एक और खुशखबरी देने जा रहीं हूॅ। मुख्यमंत्री जी द्वारा इसी माह में जनपद में वन स्टाफ सेन्टर/आपकी सखी आशा ज्योति केन्द्र अस्थायी रूप से संचालित करने की अनुमति दे दी गयी है जिससे हमारी पीड़ित महिलाओं को बहुत ही सहयोग प्राप्त होगा, कही से भी हमारी प्रताड़ित महिलाओं के लिये वन स्टाप सेन्टर/आषा ज्योति केन्द्र एक आषा की किरण साबित होगीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास एवं पुश्टाहार द्वारा उपस्थित महिलाओं को पोशण के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी।  सी0बी0मिश्रा, वित्तीय साक्षरता परामर्षदाता, यूनियन बैंक आफ इण्डिया द्वारा महिलाओं को बैंक से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। प्रवीण पाठक,प्रभारी एनआरएचएम षहरी क्षेत्र जौनपुर द्वारा टीकाकरण में सभी के सहयोग का आहावन किया गया। जिला महिला चिकित्सालय से डा0 नमिता सिंह द्वारा गर्भवती महिलाओं को रखे जाने वाले एतिहात एवं संस्थागत प्रसव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रकरण की विषिश्ट अतिथि कविता वर्मा, ब्लाक प्रमुख, सुइथाकला द्वारा जनपद के सभी ग्राम दूतों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि आपके 28 दिन के अथक परिश्रम के कारण जौनपुर की जनता सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से जागरूक हो पाई है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा द्वारा नारी षक्ति संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी लोगों को बधाई दी गयी तथा आगे भी महिलाओं को जागरूक करने प्रयास पर बल दिया गया। किषोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती सुशमा कुषवाहा द्वारा कहा गया कि आज महिलाये कहीं से भी पुरूशों से पीछे नहंी हैं। कार्यक्रम को भा0ज0पा0 की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती अन्जू पाठक, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती अन्जना श्रीवास्तव, सांसद जौनपुर के प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक बाॅकेलाल सोनकर, समन्वयक महिला समाख्या श्रीमती रजनी सिंह एवं महिला मोर्चा जौनपुर की अध्यक्ष मेनका सिंह व बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित ग्राम दूतों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं यह भी आषा व्यक्त की गयी आगे भी हमारी महिला कर्मचारी अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करते हुये निरन्तर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रयासरत रहेगीं। हमारे इस पुनीत कार्य का समापन नहीं हो रहा है बल्कि यह अनवरत चलता रहेगा। कार्यक्रम में महिला समाख्या द्वारा 181 महिला हेल्पलाइन पर गीत एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया गया। सोनम सरोज एवं अषोक सोनकर एवं उनके पार्टी द्वारा सरकार द्वारा संचालित येाजनाओं का लोकगीत के माध्यम से बेहतर प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के बीच-बीच मे महिला समाख्या की उशा देवी द्वारा महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर मनमोहक गीत प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का षुभारम्भ कविता वर्मा, ब्लाक प्रमुख सुइथाकला, उशा मौर्या, प्रदेष महामंत्री महिला मोर्चा भा0ज0पा0, श्रीमती रजनी सिंह, जिला समन्वयक महिला समाख्या, एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द दयाल यादव व जिला प्रोबेषन अधिकारी संतोश कुमार सोनी द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम के अन्त में जिला प्रोबेंषन अधिकारी  संतोश कुमार सोनी नारी षक्ति संकल्प अभियान के सफल आयोजन हेतु सभी सम्बन्धित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं आषा व्यक्त किया गया कि आगे भी ऐसी ही सक्रिय सहयोग हमें प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी सुनील कुमार कनौजिया, प्रचार सहायक अवनीश कुमार यादव, महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव समस्त स्टाफ के साथ, बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती ममता श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण इकाई के बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय, परामर्षदाता अवनीष मणि त्रिपाठी, आॅकड़ा विष्लेशक ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुधा सोनकर, कम्प्यूटर आपरेटर राकेष कुमार अस्थाना, केदार नाथ प्रजापति, गिरीष चन्द्र मौर्य आउटरीच वर्कर विजय कुमार अस्थाना एवं अनुराग मणि 181 की सुगमकर्ता श्रीमती रष्मि मिश्रा, प्रीति गुप्ता, रेनू पटेल, रेनू मौर्या, रत्ना गुप्ता एवं प्रीति चैबे, डाॅ0रमेष चन्द्र यादव, (आत्मा) कृशि विभाग, जिला प्रोबेषन कार्यालय के राजकुमार गुप्ता, यूनिसेफ के बाल सुरक्षा सलाहकार नीरज षर्मा ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल अधिकार मंच की जिला समन्वयक श्रीमती सन्नो राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1200 महिलाएं उपस्थित थीं। इसके साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जागरूकता हेतु बृहद हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।  



                                                        

Related

politics 1185195266467305415

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item