विधायक ने लगाई चौपाल , अधिकारी कर्मचारी रहे नदारत
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_35.html
जौनपुर। केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने मु़फ्तीगंज ब्लाक के नैपुरा
प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
और एक सप्ताह के अंदर सुलझाने का वादा किया। गांव निवासी प्रभु नारायण राय
ने गांव में बन रहे गोमती नदी पर पुल को अन्यत्र ले जाने से आने वाली
समस्या से विधायक को अवगत कराया। वहीं ग्रामीणों ने नैपुरा, कन्हौली,
मु़फ्तीगंज की सड़क के दयनीय स्थिति के बारे में बताया। पेयजल की समस्या से
भी अवगत कराया। विधायक ने लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण का वादा
किया। संतोष राय, प्रभु नारायण राय, गुड्डू पांडेय, मनीष राय, जगदीश
गुप्ता, सुनील पांडेय आदि उपस्थित रहे। इस दौरान ब्लाक तथा तहसील का एक भी
कर्मचारी उपस्थित न होने पर विधायक ने एसडीएम से नाराजगी जताई।

