अराजकतत्वों ने एटीएम मशीन में डाला फेविकोल

जौनपुर । नगर के सिविल लाइन स्थित यूनियन बैंक के एटीएम मशीन में अज्ञात अराजकतत्वों ने फेविकोल डाल के मशीन को जाम कर दिया, जिससे मशीन के बटन काम नही कर रहे है , इसके पीछे शरारती तत्वों की मंशा चाहे जो भी रही हो लेकिन ठीक जिलाधिकारी आवास से महज दो सौ मीटर दूर अम्बेडकर तिराहे पर स्थित यूनियन बैंक की सिविल लाइन शाखा के बगल एटीएम के साथ अराजकतत्वों ने जो किया वो चर्चा का विषय है । मशीन के काम न करने से बैंक के ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बैंक ग्राहकों ने बताया कि लगभग एक सफ्ताह से एटीएम की यही स्थिति है , अराजकतत्वों ने बेखौफ इस कार्य को अंजाम दिया है जबकि एटीएम में सीसी कैमरा भी लगा हुआ है , जब इस सम्बन्ध में बैंक के शाखा प्रबन्धक श्री राम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने ग्राहकों को परेशान करने के लिए ऐसा किया है शाम आठ बजे के बाद एटीएम बन्द कर दिया जाता है । सी सी कैमरा चालू है अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
  





Related

news 283403469340071771

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item