सर्ववाद नही आया तो स्वागत विनाश ही करेगा
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_44.html
जौनपुर। सर जेपी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान केवटली महराजगंज में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा द्वारा आयोजित "जनहित में जातिवाद दुःखद है"विषय पर निबन्ध प्रतियोगित में पुरस्कार वितरण समारोह में बोलते हुए शाखा मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सन्त उदय जनहितकारी भावना से ओतप्रोत अघोरेश्वर महाप्रभु को राष्ट्र ,समाज के ताप बराबर व्यथित करते रहे इसीलिए उन्होने जातिवाद के दुष्परिणाम से बचने हेतु समाज को सचेष्ट करते हुए कहा कि "अपनावाद चलता रहा,सर्ववाद नही आया तो स्वागत विनाश ही करेगा"अतः इससे बचने की आवश्यकता है समाज के हर प्राणी की नैतिक जिम्मेदारी है इससे दूर रहने का प्रयास करें
शाखा के व्वस्थापक ओमप्रकाश सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा सामाजिक हित में चलाए गये 19 सूत्रीय कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला
निबन्ध प्रतियोगिता में अन्तिमा जायसवाल प्रथम स्थान
सपना सिंह ने द्वितीय स्थान
सूर्यराज मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं 10 प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया
कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने प्रबन्धक श्री राजेश जे सिंह एवं श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा जौनपुर की सामाजिक हित में किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
उक अवसर पर,डाक्टर रमेश बहादुर सिंह ,सूरज सिंह, लाल साहब यादव ,शीला सिंह,राना प्रताप सिंह,आजाद आलम अंसारी ,पम्मी सिंह,खुशबू जायसवाल,
धन्यवाद ज्ञापन समरजीत सिंह ने किया।

