मात्र दो रूपये के लिए दबंगो ने पिता पुत्र को पीटा

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार में मंगलवार की देर शाम महज दो रुपये के विवाद को लेकर दबंगों ने अंडा विक्रेता व उसके पिता सरेआम पिटाई और तोड़फोड़ की। गोरारी गांव निवासी पूर्णमासी उर्फ बाबू गुप्ता बाजार में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते हैं। बगल में उनका पुत्र सचिन अंडे की दुकान लगाता है। पड़ोस के तीन युवक सचिन की दुकान पर अंडा खाने गए। सचिन ने प्रति उबला अंडा सात रुपये की दर से पैसा मांगा। तीनों युवक पांच रुपये की दर से दे रहे थे। सचिन के पूरे पैसे की मांग करने पर कहासुनी हो गई। तीनों युवक गालियां देते हुए उसे पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे बाबू गुप्ता को भी पीट दिया। दबंगों ने दुकान पर रखे अंडे तोड़ डाले और सिलेंडर सड़क पर फेंककर चले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related

news 5843608870632361130

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item