जलेबी खाने व चाय पीने के बाद दुकानदार सहित दस की हालत खराब

 जौनपुर। शाहगंज नगर से सटे अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ पर बुधवार की सुबह एक दुकान पर जलेबी खाने और चाय पीने के बाद दुकानदार सहित दस लोग अचेत हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। चिकित्सक का कहना है कि जलेबी खाने की वजह से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
 बताया जाता है कि नगर के सटे अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ पर ताखा पूरब गांव निवासी मनोज गुप्ता की चाय नाश्ते की दुकान है। उक्त दुकान पर बुधवार की सुबह दुकानदार मनोज गुप्ता बैठे हुए थे वहां पर फेरी करके कपड़ा आदि बेचने वाले जीत नारायण (65) पुत्र गिरजाघर मदन (36) पुत्र राम अजोर संतोष (45) पुत्र बद्री व उसका पुत्र सचिन (21) निवासी बेयारा थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर, निरंजन (45) पुत्र मोलू राम निवासी खाजेपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती,कन्हैया कुमार (36) पुत्र पप्पू निवासी महुवारा थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर, दीपू (22) पुत्र बेचन निवासी शंकरपुर थाना सोनदा जनपद बस्ती, अखिलेश (25) पुत्र द्वारिका निवासी बढ़नी डुमरियागंज व उसका भाई शिव कुमार (22) पहुचे। और वहां पर जलेबी खाई और चाय भी पी उनके चाय पानी के दौरान ही दुकानदार मनोज गुप्ता ने भी जलेबी खाई है चाय पी चाय पीने के थोड़ी देर बाद सब की तबीयत खराब होने लगी और थोड़ी ही देर में सभी अचेत हो गए सभी को 108 एंबुलेंस से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार करने वाले चिकित्सक एमके गुप्ता ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि जलेबी खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है फिलहाल सब की तबीयत ठीक है।

Related

news 1628859603510063598

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item