खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_61.html
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर डायट में जनपद स्तरीय संस्कृतिक एवं खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के अंदर असीमित शक्तियां होती है सिर्फ उनको परिष्कृत करके बाहर निकालने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच में आकर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूॅ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विभिन्न प्रतियोगिता में टाइम वाल रेस में आकाश यादव और निखिलेश गुप्ता ने प्रथम स्थान, शुभम सरोज व मंगल कनौजिया ने द्वितीय स्थान, स्टेप दौड़ में प्रवीण कुमार प्रथम, अमन द्वितीय व अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल बैलेंसिंग में आयशा-आंचल व छड़ी दौड़ में कुमारी खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में गहना कोठी के विनीत सेठ ने 60 बच्चों हेतु ट्रैक सूट, डॉ. सूरजभान राजभर पशु चिकित्सा अधिकारी को खुटहन ने एलइडी टीवी भेंट किया।

