मौसम में बदलाव से बढ़ी मरीजों की तादात
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_621.html
जौनपुर। जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी समेत दर्जनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बाद भी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लोगों को घंटो ंलाइन में खड़े होना पड़ रहा है। े जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती। कौरहा गांव निवासी प्रदीप मौर्य ने बताया कि इलाज कराने के लिए अस्पताल में सुबह 10 बजे आ गए थे। एक घंटे बाद पर्ची कटी। अब स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए लाइन में खड़ा हूं। कई लोगों ने बताया कि दवा लेने के लिए आधे घंटे से लाइन में लगे रहे। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक का कहना है कि सुबह-शाम गलन होने के कारण वायरल फीवर व दमा के मरीज अधिक आ रहे हैं। चार दिन पहले हर दिन करीब 800 मरीजों का इलाज होता था। अब यह संख्या बढ़कर 1200 से अधिक हो गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सक का कहना कि इन दिनों ठंड से बचने की जरूरत है। शाम-सुबह गर्म कपड़े पहने बगैर घर से बाहर न निकलें। यदि किसी को दर्द, बुखार हो तो सरकारी अस्पताल में पहुंचकर इलाज कराएं। दमा के मरीजों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

