पांच दिन बाद ही दूल्हन डेढ़ लाख रुपये के जेवर लेकर फरार

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के काजी अहमद नूर मोहल्ले में ससुराल में कदम रखने के पांच दिन बाद ही दूल्हन करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवर समेट कर चलती बनी। दूसरे दिन फोन पर पति से दो टूक कह दिया कि अब उसका उससे कोई संबंध नहीं है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मोहल्ला निवासी एक युवक हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसी कंपनी में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली एक युवती से उसकी नजरें चार हो गईं। वह उसे दिल दे बैठा। करीब छह महीने पहले दोनों ने वहीं विवाह रचा लिया। दोनो हरियाणा में ही हंसी-खुशी के साथ रह रहे थे। गत एक दिसंबर को वह पत्नी लेकर घर आया। उसकी पत्नी को घर का माहौल रास नहीं आया। वह पति से कहासुनी करने लगी। आरोप है कि बुधवार की रात करीब आठ बजे वह अपने साथ ही विवाहिता ननद के भी घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर चुपके से चंपत हो गई। घर में नजर न आने पर युवक व उसके परिजन तलाश करने लगे। कहीं पता नहीं चला। उसके मोबाइल फोन का स्विच ऑफ बताता रहा। गुरुवार की सुबह युवती ने खुद फोन करके पति से दो टूक कहा कि अब उसका उससे कोई संबंध नहीं रहा। महिला का मायका वाराणसी में है। वह भी परिजनों संग हरियाणा में रहती रही।

Related

news 5259308593818730636

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item