काकोरी काण्ड के अमर शहीदों को दिया श्रद्धांजलि
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_661.html
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित क्रान्ति स्तंभ पर हिन्दुस्तान शोसलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कैडरों ने बुधवार को काकोरी काण्ड के शहीदों के 91 वे शहादत दिवस पर माला फूल चढ़ाकर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांसुमन अर्पित किया। इस अवसर पर ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान हिन्दुस्तान भूल रहा है। बताया कि 91 वर्ष पहले 1927 में 19 दिसम्बर को क्रान्तिकारी राम प्रसाद विस्मिल गोरखपुर जेल में जबकि अमर शहीद रोशन सिंह मलाका जेल इलाहाबाद में तथा अशफाकउल्लाह फैजाबाद जेल के अलावा राजेन्द्र प्रसाद लाहिणी शसक्त क्रान्ति का आवाहन करने वाले राजेन्द्र प्रसाद लाहिणी को फांसी के दिन से दो दिन पहले 17 दिसम्बर को ही फांसी दे दी। मंजीत ने कहा कि जब भारत गुलाम था तो देष का खजाना ट्रेन द्वारा अंग्रेज ले जा रहे थे तो क्रान्तिकारियों ने ट्रेन रोककर लखनऊ में काकोरी स्टेशन पर लूट लिया। खजाने की रकम 6 हजार 60 रूपये थी। उसे विदेश नहीं जाने दिया। उन्होने कहा कि दुःख इस बात का है कि जब देश आजाद हुआ तो उसका मान सम्मान असुरक्षित है। यदि शहीदों का सपना साकार करना है तो काले अंग्रेजों से क्रान्ति के लिए तैयार हों यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर डा0 धरम सिंह, अनन्या, प्रिया, सुनीता, अजय सिंह, मनोज विकास आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

