सपा ने जय प्रकाश प्रिन्सू को बनाया प्रदेश सचिव
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_752.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिले के
जय प्रकाश प्रिन्सू को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिली है। राष्ट्रीय
अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के
अनुमति से पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने जय प्रकाश
प्रिंसू को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पद नामित किया। सूचना की
जानकारी जिला महासचिव हिसामुद्दिन ने दी।