खुटहन डबल मर्डर केश का खुलासा,आशनाई के चक्कर हुई थी हत्या

जौनपुर। खुटहन डबल मर्डर केश का खुलासा आज पुलिस ने कर दिया है। एसपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह हत्या आशनाई के चक्कर में लड़की के घर वालो ने कान्ट्रैक्ट किलरो को छह लाख रूपये सुपारी देकर योजनाबध्द तरीके से करायी गयी थी। हलांकि अभी मात्र एक लाख रूपये ही शुटरो को दिया गया था। पुलिस इस मामले एक महिला समेत छह आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक स्कार्पियो गाड़ी , एक मोटर साईकिल और एक तमंचा दो कारतूस बरामद किया है।
मालूम हो कि खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में 16 दिसम्बर की रात करीब 12 बजे निमंत्रण पर रिश्तेदारी में आये करन पाल और दिलीप सिंह की अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर हत्या करके फरार हो गये थे। पुलिस इस ब्लाइड डबल मर्डर केश को सुलझाने में लगी हुई थी। आज मुखवीर की सूचना पुलिस ने इस हत्याकाण्ड में शामिल 11 बदमाशो में छह आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ में मुख्य आरोपी विपिन पाल ने बताया कि मृतक करन पाल का डिहिया गांव के निवासी मुन्नी लाल की बेटी से पिछले चार पांच वर्षो से अवैध चल रहा था। शादी के बाद भी वह उसकी बेटी से वही रिश्ता कायम रखने के लिए पैसा व अन्य तरीके से ब्लैक मेल करता था। जिसके कारण उसका रिश्ता टूटने का डर बना रहता था। उसे रास्ते से हटाने के लिए सरायखाजा थाना क्षेत्र के निवासी मुलायम सिंह से सम्पर्क किया गया। मुलायम ने भाड़े के हत्यारे लाइनबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर संतोष यादव से सम्पर्क करवाया दिया। करन की हत्या करने की कीमत छह लाख रूपये तय किया गया। पहली किश्त में एक लाख रूपये दिया गया बाकी काम तमाम होने के बाद दिया जाना था। योजना के अनुसार एक कार्यक्रम में करन पाल को बुलाया गया था करन अपने साथ अपने दोस्त दिलीप सिंह को भी साथ ले गया था। जब लोेग खाना पीना खाकर सो गये तो उसके बाद हत्यारो ने दोनो की गोली मारकर हत्या करके फरार हो गये। पुलिस इस मामले में मुन्नी लाल पाल ,नन्हे पाल, अजय पाल, मुलायम सिंह , विपिन पाल और रेनू पाल को गिरफ्तार किया है। भागे अन्य आरोपियो की तलास किया जा रहा है।

Related

news 8619100395990750698

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item