भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई सख्ती : गिरीश यादव
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_814.html
फ्लायर: सशस्त्र झंडा दिवस पर शहीदों को किया नमन
शहीदों के आश्रितों की मदद करना पुण्य : सीमा
जौनपुर। सशस्त्र झंडा दिवस के मौके पर केराकत क्षेत्र के सैनिक गिरजा शंकर बीटीसी कालेज में शुक्रवार को भव्य समारोह आयोजित हुआ। जिसमें शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करके उन्हें याद किया गया। बाद में प्रतिभाशाली छात्रों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मन्त्री गिरीशचंद्र यादव ने स्व. कैप्टन गिरजा शंकर सिंह की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा डेढ़ वर्ष में सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए व्यवस्था को सरल बनाया जा रहा है। उन्होंने इस शिक्षण संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा ग्रामीण अंचल में स्थित इस विद्यालय का अनुशासन प्रशंसनीय है। यहां के छात्रों में अद्भुत प्रतिभा है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा की पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा यह संस्था भारतीय सेना के शहीद आश्रितों के लिए नेक कार्य कर रही है। ऐसी संस्थआ को और प्रेरित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा इसके लिए जरूरत पड़ने पर शासन स्तर में कुछ प्रमुख मांगों को रखा जायेगा।
इसके पहले संस्थान की छात्रा प्रतिष्ठा राय, स्वेच्छा मौर्य, पल्लवी,
नेहा गुप्ता ने स्वागत गीत और राष्ट्र गीत प्रस्तुत किया। इसके पहले राज्यमंत्री ने संस्थान के टापर छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करने वालों में प्रिंसिपलआशा राय, इंद्रभान सिंह इन्दू, प्रिंसिपल डा.आरडी सिंह मुख्य रहे। समारोह में तीन सौ असहाय महिला पुरुषों में कम्बल वितरित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी व संचालन प्राचार्य पारसनाथ ने किया। संस्थान के प्रबन्धक राजेश कुमार स्िंाह मुन्ना ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर बलवन्त राय, शोभनाथ राय, देवेन्द्र राय, भाजपा नेता विनोद सिंह, डा. सै. मुस्तफा, नरसिंह यादव, डा. राकेश सिंह, डा. विजय रघुवंशी , तेरस यादव, अतुल प्रकाश सिंह, डा. सुबाष चन्द्र राय, सन्तप्रसाद राय, केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष धनंजय सिंह मौजूद रहे।