दिव्यांग विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा शुरू
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_89.html
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में सेमेस्टर
परीक्षा का आज से दोनों पालियों मे प्रारंभ हो गई हैं ।जो 24 दिसंबर तक
चलेगी । परीक्षा केन्द्र अधीक्षक डा0 महेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि
आयोजित परीक्षा कार्यक्रम मे बीए , एम ए , सहित बीएड , बीएड , एम एड ,
बीएड विशेष शिक्षा , एच आई ,योग , बीसीए , एमसीए , बीबीए ,एमबीए , आदि की
परीक्षा परीक्षार्थियो ने दी ।परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कुलसचिव
प्रो0जी0 पी0 दुबे , वित्त अधिकारी आर0 पी0 मिश्र , डीन डा0 महेंद्र कुमार
उपाध्याय , सह केंद्र अधीक्षक निहार रंजन मिश्र ,पीआरओ एस पी मिश्र आदि
मौजूद रहे । उक्त आशय की जानकारी पीआरओ एस पी मिश्र ने दी है ।

