ठीकेदार अपहरण काण्ड का पर्दाफास, गुमराह करने के लिए खुद ही रचा था साजिश
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_893.html
जौनपुर। लाइनबाजार थाने की पुलिस ने ठीकेदार नन्हकू यादव अपहरण कांड पर से रहस्य का पर्दा उठा दिया है। पर्दा हटने के बाद पता चला कि नन्हकू ने खुद ही अपना अपहरण होने का षड़यंत्र रचकर मुंबई फरार हो गया था। नन्हकू ने खुद कबूल किया कि उसने कई लोगोे से कस्ट्रक्शन नाम पर पैसा लिया था न देने की स्थिति उसने यह क्राइम कर डाला।
मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व शाम करीब सात बजे फायर विग्रेड के पास से ठीकेदार नन्हकू यादव पुत्र रामदवर यादव निवासी कोठवार थाना सरायखाजा का अपहरण होने का सनसनी खेज मामला सामने आया था। उसके परिवार वाले नन्हकू की सही सलामत बरामदगी के लिए डीएम एसपी से गुहार लगा रहे थे। पुलिस इस मामले में मुकदमा लिखकर नन्हकू की तलास कर रहे थे। बुधवार की सूबह लाइनबाजार के थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा को सूचना मिला कि अपरहत नन्हकू यादव इस समय रोडवेज पर मौजूद है वह कही भागने के फिराक में है। सूचना मिलते ही लाइनबाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर धर दबोचा। पुलिस की पुछताछ में नन्हकू ने बताया कि उसने निर्माण कार्य कराने के लिए कई लोगो से पैसा ले रखा था वह निर्माण कार्य करा नही पा रहा था न ही वह पैसा वापस कर पा रहा था। मै उन लोगो को गुमराह करने के नियत से अपने दोस्त जय प्रकाश यादव ,चंद्रशेखर, मोहन यादव के साथ मिलकर यह षड़यंत्र रचकर मुंबई फरार हो गया था। पुलिस नन्हकू के खिलाफ धारा 420 , 406 के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजने के बाद अन्य तीन सह अभियुक्तो की तलास कर रही है।