उत्तम कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, सचिव को किया गया सम्मानित

  जौनपुर। आज कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा की उपस्थिति में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 154 स्वच्छाग्रही, ग्राम प्रधान, सचिव को उत्तम कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
  स्वच्छाग्रही द्वारा लोगों में शौचालय बनवाने एवं प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया, इनके प्रयास से अब उनके गांव बाहर शौच मुक्त हो गए हैं।
  इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, खण्ड विकास अधिकारी राजीव शर्मा, शकुन्तला सिंह, राहुल सिंह, अनूप, राजन मौर्य उपस्थित रहे।

Related

news 8650852067775278374

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item