पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 जौनपुर।  पांच हजार के इनामी बदमाश को जौनपुर जंक्शन पर जीआरपी ने दबोच लिया। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। गुरुवार सुबह थाना प्रभारी रणजीत कुमार श्रीवास्तव हमराहियों समेत सर्कुले¨टग एरिया का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आता देख वह भागने लगा, जिसे जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सोनू यादव उर्फ महाजन उर्फ राजेश पुत्र जयलाल यादव निवासी मकान नंबर एक, मोहल्ला भंडारी बताया। आरोपी पर कई मुकदमे चल रहे हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अलग-अलग स्थानों पर रहा था। साथ ही उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी स्टेशन परिसर व ट्रेनों में भी यात्रियों को निशाना बनाता था।

Related

news 3293643273838037828

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item