एक लाख की अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_92.html
जौनपुर। क्राइम ब्रांच व सिकरारा पुलिस टीम को मंगलवार की भोर में बड़ी सफलता हाथ लगी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्कार्पियो पर लदी एक लाख की अवैध शराब के साथ
तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने स्कार्पियो सीज कर दिया।
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पांडेय रात लगभग तीन बजे एस.आई राम शंकर पांडेय व रामाश्रय यादव के साथ गश्त कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना मिली कि रीठी गोदाम के पास भारी मात्रा में अवैध शराब गाड़ी में भरकर कही के जा रहे है। सूचना पाकर वे हमराहियों संग क्राइमब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी कर स्कार्पियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को थाना परिसर में ले आने के बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 26 पेटी बाम्बे स्पेशल बिस्की अवैध शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पेटी में 48 शीशी भरा हुआ था। बताया कि 1248 शीशियों का दाम लगभग 99 हजार 8 सौ 40 रुपया है। बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनो युवक साहब लाल यादव निवासी शेरवां, विनोद कुमार यादव निवासी गोनापार व गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव निवासी अनिल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कार्पियों को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगो पर पहले से ही बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी का मुकदमा दर्ज है।