जो सरकार बनेगी सपा की हिस्सेदारी होगी: मुलायम
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_944.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिहं
यादव आज अपने प्रोटोकॉल से तकरीबन छः घण्टे देर से 4 बजकर 45 मिनट पर
हेलीकाप्टर से श्रीराम पीजी कालेज के मैदान में लैंड किये। इसके बाद तुरंत
बरसठी ब्लाक की पूर्व प्रमुख व विधायक पारसनाथ यादव की पत्नी हीरावती देवी
की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करतें हुए कहा कि आने वाला लोक सभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह चुनाव देश के राजनीति की दिशा तय करेगी।इसलिए समाजवादी पार्टी को वोट देकर भारी बहुमत से जिताये। यह चुनाव मामूली चुनाव नही है यह हिन्दुस्तान की राजनीति को प्रभावित करेगा। सब लोग मिलकर सपा को जिताये। उन्होंने पाकिस्तान को अपना छोटा भाई। कहा कि दो भाई आपस मे अलग हुए तो एक पाकिस्तान में जा बसा तो दूसरा हिंदुस्तान में। चीन पर हमें भरोसा नही है क्योंकि वह जबान का पक्का नही है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में जो सरकार बनेगी उसमें सपा की हिस्सेदारी होगी।उन्होने कहां कि इस सर्दी में इतनी विशाल जनसभा है। सपा सबकी चुनौती है। सपा को सबसे मिलकर लड़ाना है। पारसनाथ को लड़ाना है जिसे भारी बहुमत से जिताना है। पारस से मेरा सम्बंध अच्छा था और रहेगा। पारस को भारी बहुमत से जिताएं दूसरों की जमानत जब्त हो जाएं। । जौनपुर में नौ विधानसभा है। सभी विधानसभा में पारस के खास जो भी उम्मीदवार हो जिताकर सपा को मजबूत करने का काम करें। जितना लोकसभा सपा को दोगे हम मजबूत होंगे। और जो सरकारें बनेगी हमारी हिस्सेदारी बराबरी की होंगी। लड़कियों को भी सरकार बनने पर ध्यान देंगे। समारोह के पूर्व श्री यादव स्व. ब्लाक प्रमुख हीरावती देवी के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर जगदीश सोनकर, राजबहादुर यादव, आईबी सिंह,तुफानी सरोज, अवधनाथ पाल, शेषनाथ यादव, बाबाराम चौरसिया रहे।

