दबंगों ने किराना व्यापारी और महिलाओ को पीटा
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_987.html
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर में गुरुवार की शाम दबंगों ने
किराना कारोबारी गुलाब मौर्या और उसके घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई कर
दी। आरोप है कि चेन छीन ले गए। गुलाब मौर्या की दुकान पर केशवपुर तथा
बहरीपुर गांव के दो युवक पहुंचे। खाद की बोरी पहुंचाने को लेकर विवाद करने
लगे। कहासुनी होने पर दुकान में हल्की तोडफोड़ कर चले गए। कुछ देर बाद आधा
दर्जन अन्य युवकों के साथ आकर गुलाब की पिटाई करने लगे। घर में घुसकर
महिलाओ को भी पीटा। गांव के लोग जुटने लगे तो दबंग असलहा लहराते हुए भाग
गए। थानाध्यक्ष देवतानंद सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
उन्होंने असलहा दिखाने, नकदी व चेन छीनने के आरोप से इंकार किया है।
