नजदीकी क्रय केन्द्र पर अपना धान विक्रय करें किसान : DM

जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत सभी किसान भाईयों को अवगत कराया है कि इस वर्ष जनपद में 06 संस्थाओं के माध्यम से कुल 97 क्रय केन्द्र धान खरीद व मक्का खरीद हेतु 05 क्रय केन्द्र (सदर मण्डी, मुंगराबादशाहपुर मण्डी, बदलापुर, बरसठी, शाहगंज) अनुमोदित/संचालित कराये गये हैं। अब तक जनपद में 2602.864 मी0टन धान खरीद 823 किसानों से व मक्का 16.80 मी0टन 08 किसानों  के माध्यम से की जा चुकी है। किसान भाईयों द्वारा 9862 पंजीकरण कराया गया है। किसान का पंजीयन विभागीय पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर किया जा रहा है। कृषक भाई अपना नवीन पंजीयन स्वयं जनसूचना केन्द्र, इण्टरनेट कैफे के माध्यम से करायेंगे। पंजीकरण के लिये ऑनलाइन खतौनी, आधार कार्ड/पहचान पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति व मोबाइल नम्बर साथ में लेकर पंजीकरण करायें। पंजीकरण कराये जाने के उपरान्त किसान भाई अपना धान/मक्का मानक के अनुरूप तैयार कर अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर अपना धान/मक्का विक्रय करें एवं मूल्य समर्थन योजना का लाभ पायें।

Related

news 5923765251105507559

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item