सपा-बसपा गठबंधन का नही होगा कोई असर,बीजेपी जीतेगी यूपी में 73 से अधिक सीटे: महेन्द्रनाथ

जौैनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने आज पूरे दावे के साथ कहा कि सपा बसपा गठबंधन का कोई असर नही पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 73 अधिक सीटे जीतकर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जायेगा। अनुप्रिया पटेल और ओमप्रकाश राजभर की नाराजगी के सवाल पर उन्होने कहा कि ये दोनो  हमारी सहयोगी है आगामी लोकसभा चुनाव भी हम सब मिलकर साथ लड़ेगें।
राममंदिर निर्माण मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर का निर्माण हमारी प्राथमिकता है सुर्पीम कोर्ट के फैसले के बाद ही मंदिर का निर्माण शुरू कराया जायेगा। अगला चुनाव विकास और मजबूत भारत के नाम पर लड़ा जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष आज मल्हनी विधानसभा में एक किसान मार्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आये हुए थे। इस दरम्यान उन्होने केन्द्र और प्रदेश द्वारा चलायी जा रही योजनाओ को सभा में उपस्थित किसानो को बताया।

Related

politics 2868372359825506010

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item