शुरू हुई कमल शक्ति अभियान, दी गयी सरकार के योजनाओ की जानकारी

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज से प्रदेश की सभी विधानसभाओ में कमल शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मेलन कार्यक्रम की शुरूआत किया है। 21 जनवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तर की महिला मोर्चा पदाधिकारी,जिले और विधानसभा की पदाधिकारी आंगनबाड़ी, आशा बहू समेत अन्य महिला कर्मचारियों के साथ बैठक करके उनके हित में चलाई जा रही योजनाओ के बारे जानकारी दी गयी ।
आज इसकी शुरूआत नगर विधानसभा में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव के जनसम्पर्क कार्यालय से हुई। इस सम्मेलन की मुख्यवक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री उषा मौर्या ने जिले की पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी ,आशा बहू समेत अन्य महिला कर्मचारियों को केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ की हित में चलायी जा रही दो दर्जन से अधिक योजनाओ की जानकारी दी।
उषा मौर्या ने जहां आम महिलाओ के चलाई जा रही योजनाओ के बारे पूरी जानकारी दी साथ ही महिला कर्मचारियों को बीजेपी के तरफ रिझाने का  प्रयास किया। प्रदेश मंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय तीन हजार से बढ़ाकर 45 सौ कर दिया। आशा बहुओ का मानदेय 22 सौ 50 रूपये 3500 रूपये कर दिया। साथ ही इन्हे निःशुल्क पेंशन योजना का लाभ दिया गया है। इसके अलावा तमाम योजनाओ के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मेनिका सिंह,अनुपमा राय, रेनू पाठक, मिलन श्रीवास्तव, पूर्व सभासद माधुरी गुप्ता समेत भारी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारियो ने अपना विचार व्यक्ति की।

Related

politics 5532133562933767603

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item