घर में घुसकर पीटने वालों पर नहीं हुई कार्यवाही
https://www.shirazehind.com/2019/02/blog-post_337.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कोहारी गांव में आपसी रंजिष को लेकर पट्टीदारों ने घर में घुसकर कई लोगों को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। हालत यह रही कि जिला मुख्यालय से वाराणसी के ट्रामा सेण्टर में रेफर किया गया लेकिन पुलिस ने घटना के नौ दिन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किया तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी। उक्त गांव निवासी जमुना विष्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये पत्रक में बताया कि बीते दो फरवरी को दिन में 10 बजे दषरथ विष्वकर्मा पुत्र सहदेव, मनीष पुत्र दषरथ, रविन्द्र पुत्र हौसला, संदीप वसतीष पुत्र स्व0छोटे लाल घर में घुसकर लाठी, डण्डा एवं राड से औरत तथा भतीजी को पीटने लगे बीच बचाव करने पर उक्त लोगों ने चंादनी एवं चन्दन पुत्र हवलदार तथा मुझको बुरी तरह से पीटा जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोटे आयी और वह अचेत हो गया। मृत समझकर हमलावर भाग गये। घटना की सूचना 100 नम्बर पुलिस को दिया गया तो वह पहुंची और पुलिस चैकी थानागद्दी ले गये । चैकी इन्चार्ज ने मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र केराकत भेजा, वहां से सदर तथा बाद में वाराणसी ट्रामा सेण्टर रेफर दिया। केराकत कोतवाली में घटना की सूचना देने पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया। पीड़ित ने मांग किया कि केराकत कोतवाली को निर्देषित किया जाय कि घटना की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जाय।
