बीजेपी प्रदेश की सभी सीटे जीतकर पुनः केन्द्र में बनायेगी सरकारः सलिल विश्नोई
https://www.shirazehind.com/2019/02/blog-post_377.html
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रदेश की पूरी अस्सी सीटे जीतकर पूरे बहुत के साथ केन्द्र एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनायेगी।
सपा-बसपा गठबंधन पर अपनी भड़ास निकलते हुए कहा कि ये दोनो पार्टियां अपना अपना अस्तित्व बचाने के लिए ठगबंधन किया है।
सांसद द्वारा गोद लिए गांव में विकास न होने पर उन्होने कहा कि जब मेरी सरकार बनी थी उस समय संसाधनो की भारी कमी थी। इस लिए सांसदो को एक गांव को गोद लेकर विकास करने का एलान किया गया था लेकिन सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार पर रोक लगाया गया,टैक्स वसूल करके आर्थिक स्थिति मजबूत हुआ तो देश के हर गांव में विकास कार्य कराया गया तमाम गरीबो मजलूमो के लिए योजनाएं चलायी गयी,सबका साथ सबका विकास किया गया।
विपक्षी पार्टियों द्वारा आज पेश हुए बजट पर की जा रही टिप्पणी पर श्री विश्नोई ने पलटवार करते हुए कहा कि बजट अपने समय पर पेश किया गया चुनाव अपने समय पर हो रहा है। ऐसे में दोनो एक साथ होने से विपक्षी पार्टियां अनाप सनाप बयान दे रही है। अगर उन्हे इतना एतराज है तो चुनाव आयोग से कहा कि चुनाव के छह महीने के लिए टलवा दे।