बसपा का टिकट लेने वाले दिग्गज नेताओ ने झोकी ताकत

जौनपुर। सपा-बसपा गठबंधन के समझौते में जिले की दोनो सीटे बसपा के खाते में आने के बाद से जिले की राजनीति गरमा गयी है। सपाईयों मायूसी है तो वही बसपाईयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बसपा का टिकट लेने वालो की लम्बी लिस्ट है। जिसमें बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, मुंबई के उद्योगपति व बसपा नेता अशोक सिंह समेत आधा दर्जन नेताओ ने जौनपुर सीट पर दावेदारी ठोक दिया है। चुनाव लड़ने वाले नेता पार्टी का हर शर्त मानने के मुड में है।
जौनपुर सीट से माननीय बन कर दिल्ली जाने के लिए करीब डेढ़ वर्ष से मुंबई के उद्योगपति व बसपा नेता अशोक सिंह तन, मन और धन से अपनी जमीन तैयार कर रहे है। वे अपना टिकट भी पक्का मान रहे है। अशोक सिंह इससे पूर्व 2014 लोकसभा चुनाव में मुंबई से लोकसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़े थे लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा 2017 चुनाव में बसपा ने अशोक सिंह को प्रतापगढ़ जिले रामपुर खास सीट पर उतारी थी लेकिन यहां भी उन्हे हार का सामना करना पड़ा था।
दूसरी तरफ नगर निकाय चुनाव में लगातार तीन बार जीत कर और चैथी बार अपनी पत्नी माया टण्डन के चेयर मैंन बनाने वाले नगर पालिका परिषद जौनपुर के बेताज बदशाह बने दिनेश टण्डन ने भी दावेदारी ठोक दिया है। दिनेश टण्डन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के अलावा सन्2002 और 2017 विधानसभा चुनाव बसपा टिकट पर चुनाव लड़ चुके है लेकिन इन दोनो चुनावो में उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। एक फिर वे सपा-बसपा गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ने को बेकरार है। वे टिकट लेने के लिए पार्टी के हाईकमान नेताओ के सम्पर्क में है।
इन दोनों नेताओ के अलावा आधा दर्जन लोग बीएसपी का टिकट हथियाने के लिए पूरी ताकत झोक दिया है।

Related

politics 2099685423769029004

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item