खेत मजदूर यूनियन ने दिया धरना

जौनपुर। बरसठी विकास खण्ड के ब्लाक परिसर में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को धरना दिया। यूनियन के उपाध्यक्ष जयलाल सरोज के नेतृत्व में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन हुआ। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्रीय मांगपत्र खण्ड विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा को सौंपा। धरना को सबोधित करते हुए जयलाल सरोज ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान व मजदूर को भारी हानि हो रही है।किसान सबसे ज्यादा छुट्टा पशुओ से परेशान है जो किसानों के मेहनत से की गयी खेती को चैपट कर रहा है। किसान व उसके परिवार के पूरे वर्ष का निवाला छीन रहा है।कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने,खेत मजदुरो  के लिए समावेशी कानून बनाने, मजदूरों की मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर साढ़े 3 सौ करने, बढ़ती महंगाई को रोकने, भूमिहीन दलितों को कृषि हेतु ढाई एकड़ भूमि देने, दलितों का कर्ज माफ करने व आवास की व्यवस्था करने समेत 13 मांगों का मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को दिया। इस अवसर पर रवींद्र मौर्य, भूलन, बौद्ध, अशोक पाण्डेय सहित तमाम लोग रहे।

Related

news 2805077085594530579

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item