दिल के अरमां आशूओ में बह गये......

जौनपुर। सपा -बसपा गठबंधन का आज सीटो का बटवारा हो गया। प्रदेश की 38 सीटो पर बीएसपी और 37 पर समाजवादी पार्टी लड़ेगी। इस समझौते में जौनपुर और मछलीशहर सीट बसपा के खाते में जाने से सपा से चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेताओ के अरमान आशूओ में बह गया। उनके समर्थको में मायूसी छा गयी है। कुछ सपा कार्यकर्ताओ में दबी जुबान कहा कि  एक दिग्गज नेता के अड़ियल रवैये के कारण इस चुनाव में ईवीएम मशीन से साईकिल गायब रहेगी। युवा नेताओ ने यहां तक दावा किया कि अब बुजुर्ग नेताओ के दिन लद गये है 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओ को चुनाव मैदान में उतारेगे।
उधर जिले की दोनो सीटे बसपा के खाते में आने से बसपा नेताओ में खासा उत्साह है। टिकट लेने वाले नेताओ ने पार्टी के लखनऊ और दिल्ली मुख्यालय तक जुगत लगाने में जुट गये है। सदर सीट पर पहले से दावेदारी कर रहे अशोक सिंह और उनके समर्थको में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उधर कई और उद्योगपति समेत दर्जन भर नेता भी टिकट लेने के फिराक में है।
दोपहर बाद सीट बटवारे की लिस्ट जारी होते ही जिले की राजनीति गर्म हो गयी। बसपा के समर्थक खुशी से झूम उठे उधर सपाईयों में मायूसी छा गयी। फिलहाल सपा समर्पित कार्यकर्ताओ ने कहा कि हम लोग दोनो सीटो के लिए कड़ी मेहनत करके गठबंधन के प्रत्याशियों को जीताने का काम करेगें। साथ ही कार्यकर्ताओ ने यह भी कहा कि जौनपुर सीट तो सपा के खाते में जाती लेकिन जिले में एक कार्यक्रम आये पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा एक प्रत्याशी का नाम घोषित करने के कारण यह सीट बसपा के खाते में गयी है।

Related

politics 5661069626880339584

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item