25 किलो दोहरा के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर।शहर कोतवाली पुलिस ने ओलन्दगंज से 25 किग्रा 700 ग्राम प्रतिबन्धित दोहरा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मोती ड्रेसेज मोहल्ला ओलन्दगंज के पास थ्री व्हीलर गाड़ी के आने का इंतजार करने लगे कि कुछ ही देर में काली कुत्ती वाली रोड से एक थ्री व्हीलर आयी तो  पुलिस को देख घबरा कर गाडी खडी करके उतर कर भागना चाहा लेकिन चालक व गाडी में बैठे में बैठे व्यक्ति को पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्तियो में बबलू उर्फ बलिराम गुप्ता पुत्र स्व0 हरिलाल गुप्ता निवासी मोहल्ला परमानतपुर थाना कोतवाली व दिनेश बिन्द पुत्र स्व0 गरीब बिन्द निवासी मोहल्ला कालीकुत्ती थे।   थ्री व्हीलर की तलाशी लिया गया तो पीछे की सीट के नीचे एक प्लास्टिक के बोरे मे दोहरा था। उक्त गिरफ्तारी  देवेन्द्र कुमार दूबे प्रभारी चैकी सरायपोख्ता कोतवाली , सिपाही गजाधर मिश्रा, हेड कास्टेबल शमशेर सिंह ने किया।

Related

news 701550691731003804

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item