पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार शुरू होगा बीकॉम (ऑनर्स)

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रम में सत्र 2019 -20 में  प्रवेश की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है। परिसर में पहली बार बीकॉम (ऑनर्स) का पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव  सुजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस फॉर स्टडी एंड  रिसर्च में एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी और फैकेल्टी आफ मैनेजमेंट स्टडीज के अंतर्गत बीकॉम (ऑनर्स) पाठ्यक्रम और बीए -एलएलबी (ऑनर्स) पंचवर्षीय  इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ  किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में एमएससी  बायो टेक्नोलॉजी,एमएससी माइक्रोबायोलॉजी ,एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, प्रबंध अध्ययन संकाय के एमबीए,एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए एचआरडी, एमबीए फाइनेंस कंट्रोल, एमबीए ईकॉमर्स , एमबीए एग्रीबिजनेस,  इंजीनियरिंग संकाय में  एमसीए और अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय  में एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता ,.एमए व्यावहारिक मनोविज्ञान विषयों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित   हैं।  कुलसचिव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र करने की  अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। प्रवेश परीक्षा 11 जून को एवं परिणाम की घोषणा  21  जून को होगी।  प्रवेश परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों का प्रवेश 1 से 5 जुलाई 2019 को होगा। उन्होंने बताया कि सामान्य और पिछड़ी जाति के परीक्षार्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 और एससी-एसटी के परीक्षार्थियों के लिए ढाई सौ रुपए है । आवेदन पत्र और इससे संबंधित समस्त  जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

Related

news 901499599654027808

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item