साड़ के हमले से वृद्ध घायल, हालत नाजुक, रेफर
https://www.shirazehind.com/2019/03/blog-post_230.html
जौनपुर।
बरसठी थाना क्षेत्र के खोइरी गांव में राजेन्द्र तिवारी 75 वर्ष नामक
वृद्ध पर साड़ से हमला बोल दिया। इस हमले में वह गम्भीर रूप से घायल हो गये
जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के
अनुसार श्री तिवारी शनिवार को तड़के अपने बिस्तर से उठकर शौच हेतु घर के
बाहर लगे इण्डिया मार्का हैण्डपम्प पर पानी ले रहे थे। इसी दौरान साड़ ने
उनके ऊपर हमला बोल दिया। किसी तरह अपना जान बचाकर उन्होंने आवाज लगायी जिस
पर परिवार सहित अगल-बगल के लोग जग गये। लोगों ने किसी तरह साड़ के हमले से
राजेन्द्र को छुड़ाये लेकिन तब तक वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये थे।
आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां हालत नाजुक देखते हुये जिला
अस्पताल रेफर कर दिये गये। उधर ग्रामीणों ने साड़ को एक घर में बन्द कर
दिया तथा इसकी सूचना थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार व पशु चिकित्सा अधिकारी
बरसठी डा. अजय सिंह को दी गयी। मौके पर पहुंचे सम्बन्धित लोगों ने अगली
कार्यवाही शुरू कर दिया है।

