प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव: मृत्यंजय अध्यक्ष, ओंकार मंत्री, राजीव उपाध्यक्ष निर्वाचित

सिकरारा। प्राथमिक शिक्षक संघ के सिकरारा विकास खण्ड के संग़ठन के चुनाव में मृत्यंजय सिंह अध्यक्ष ,ओंकारपाल महामंत्री,राजीव सिंह लोहिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किये गए जबकि डॉ सन्तोष सिंह संयुक्त मंत्री व अकील रहमान कोषाध्यक्ष हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जिलाध्यक्ष अमित सिंह की देखरेख में रविवार को सुबह नौ बजे निर्वाचन प्रक्रिया आरम्भ हुई जिसमें अध्यक्ष पद हेतु  मृत्यंजय सिंह, व धीरेंद्र कुमार यादव,तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु अच्छेलाल,व राजीव सिंह लोहिया,महामंत्री के लिए ओंकारनाथ पाल व राजीव उपाध्याय ने नामांकन किया।पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए चुनाव के बाद अध्यक्ष के लिए मृत्युंजय सिंह 59 मतो से जीत हासिल किए उन्हें कुल 189 मत मिला।जबकि धीरेंद्र को 130 मतो से सन्तोष करना पड़ा।इसी तरह महामंत्री पद पर ओंकार पाल 55 मतो से जीत हासिल किए जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजीव महज दो मतो से जीत दर्ज की।उन्हें कुल 159 मत मिले जबकि विपक्षी अच्छेलाल 157 मत पाकर पराजित हुए।चुनाव अधिकारी,अतुल प्रकाश सिंह,सरोज सिंह,रेखा यादव,हेमन्त सिंह व रामसिंह राव रहे जबकि पर्यवेक्षक रोहित यादव,राजेश सिंह टोनी,उमेश यादव व अर्चना सिंह रही।इस मौके पर पूर्व माध्यमिक जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय,मनीष सिंह सोमवंशी,सतीश पाठक,शैलेश चतुर्वेदी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र यादव,सतीश सिंह आदि सक्रिय रहे।परिणाम घोषित होते ही समर्थको ने अपने विजेता प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिए देर शाम तक एक दूसरे को बधाई का दौर चलता रहा।

Related

news 2140050267131311267

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item