सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल बच्चे किये गये पुरस्कृत

प्रतापगढ़। जायसवाल समाज प्रतापगढ़ द्वारा होली मिलन समारोह व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद के चिलबिला में स्थित श्रीराम वाटिका में हुये कार्यक्रम का शुभारम्भ  कुलदेवता राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन भगवान की पूजा व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया जिसके बाद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल बच्चांे को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् महिला कार्यकारिणी, लालगंज, रानीगंज, पट्टी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान समाज के बच्चों द्वारा तमाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। रश्मि जायसवाल सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश (राज्यमंत्री) ने कहा कि समाज जब तक समाज संगठित नहीं होगा, शिक्षित नहीं होगा, आपस में मिलकर आर्थिक व सामाजिक उत्थान की तरफ अग्रसर नहीं होगा, तब तक सर्वांगीण उत्थान संभव नहीं है। इसी क्रम में अनीता जायसवाल ने कहा कि होली प्रेम व भाईचारे का त्योहार होने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम भी है। जिलाध्यक्ष श्यामजी जायसवाल ने कहा कि बच्चों का उत्साहवर्द्धन करने के साथ बौद्धिक विकास के लिये प्रतियोगिता का आयोजन आवश्यक है। प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं को असली व सकारात्मक मंजिल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामजी जायसवाल व संचालन आदर्श ने किया। इस अवसर पर महामंत्री विजय जायसवाल, उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, रोहित जायसवाल, कोषाध्यक्ष मोनू जायसवाल, आय व्यय निरीक्षक सुधीर जायसवाल, सलाहकार धु्रव जायसवाल, मंत्री रविन्द्र जायसवाल तकनीकी सलाहकर सन्दीप जायसवाल, ओम प्रकाश, मुकेश, विष्णु जायसवाल, मुकेश जायसवाल, हिमांशु जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 5707438849845490662

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item