सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सेनेटरी पैड एवं महिला मतदाता जागरूकता

 जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन टीम ने सरफराजपुर में ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों में सेनेटरी नैपकिन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया जिसके अंतर्गत अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं एवं किशोरियों को सेनेटरी पैड का उपयोग न करने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।साथ ही उपस्थित महिलाओं को मतदान का महत्व समझाते हुए आने वाले 12 मई को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया  गया ।
                         तसनीम जैदी एवं श्रद्धा जायसवाल ने महिलाओं को बेहतर भविष्य के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया। अंजू पाठक और पिंकी जायसवाल ने महिलाओं को अपने कानूनी अधिकार एवं महिला हेल्पलाइन नंबर से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। सुजाता एवं साधना साहू द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में रखे जाने वाले सावधानियों एवं टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। सीमा साहू एवं रानी गुप्ता ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने तथा नाम जुड़वाने से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
                     कार्यक्रम के अंत में फ्री सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया तथा संस्था अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो"।

Related

news 6703858330845574128

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item