मतदान करने वालों का निःशुल्क होगा फिजियोथेरेपीः डा. चन्दन
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_431.html
जौनपुर।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां जिला प्रशासन सहित तमाम स्वयंसेवी
संगठनों द्वारा लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किया जा रहा है,
वहीं शशिराज फिजियोथेरेपी क्लीनिक द्वारा मतदान करने वालों को निःशुल्क
फिजियोथेरेपी की व्यवस्था दी जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये डा.
चन्दन नाथ ने बताया कि राष्ट्रहित में सहयोग करने वाले जरूरतमंदों को
निःशुल्क फिजियोथेरेपी की जायेगी। यह व्यवस्था शशिराज फिजियोथेरेपी क्लीनिक
द्वारा विद्या मेडिकेयर निकट राजा फाटक पर मतदान के दूसरे दिन यानी 13 मई
को पूरे दिन उपलब्ध है। डा. नाथ ने बताया कि तेजस ग्रुप ऑफ कम्पनीज के दिशा
निर्देश पर यह निःशुल्क शिविर केवल मतदान करने वालों के लिये ही है।

