जिपं के प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त, साथियों ने दी भावभीनी विदाई
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_838.html
जौनपुर।
जिला पंचायत जौनपुर के प्रशासनिक अधिकारी देवराज यादव मंगलवार को
सेवानिवृत्त हो गये जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव की
अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित हुई। इस मौके पर श्री यादव को अटैची,
छड़ी, छाता, अध्यात्मिक पुस्तक देते हुये सभी ने माल्यार्पण करके उन्हें
भावभीनी विदाई दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यादव एवं अपर मुख्य अधिकारी
राहुल सिंह ने श्री यादव को विदाई देते हुये उनके दीर्घायु की कामना किया।
साथ ही कहा कि श्री यादव का विभाग के प्रति किया गया कार्य हमेशा याद किया
जायेगा। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये श्री यादव
को भावभीनी विदाई दिया। इस अवसर पर इं. अखिलेश सिंह, एकाउण्टेंट राधेरमण
यादव, बीपीडी रामेन्द्र मौर्य, अशोक यादव, आशुलिपिक सुजीत यादव, शमशेर
मौर्य, विनय प्रकाश यादव सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, जिला पंचायत सदस्य,
ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।

